
अंधेरे में लजाता आपका मुख-मंडल - मानो पूर्णिमा की रात्रि हो और मेघों में प्रच्छन्न विधु किसी कवि को झाँक झाँक कर नई रचना की प्रेरणा दे रहा था।
स्रष्टि की सम्पूर्ण रसना समेटे आपके पुष्प-वर्णीय अधर ; मेरे संयम की परीक्षा का सर्वाधिक दुःसाध्य प्रश्न बन गए।
उस शांत वातावरण में आपके नेत्रों की चंचलता - उनके खुलने, झुकने और बंद होने के साथ बढ़ती मेरी व्यग्रता।
वही अन्धकार, वही क्षण और उस घटनाक्रम के सर्वाधिक महत्वपूर्ण पात्र- आप, मेरे जीवन- रुपी नाट्य का सर्वाधिक स्मरणार्थ अंक बन गए हैं।
आशा है शीघ्र ही प्रति-दिन इसी भांति ये अंक खेला जायेगा एवं मेरे मन के भाव कठपुतली सरीखे आपके अनकहे शब्दों द्वारा नियंत्रित हो जायेंगे- उस समर्पण में ही जीवन का वो सुख है जो स्वच्छंद होकर कोई क्रीड़ा करने में नहीं।
....................................................................................
I, the copyright holder of this work, hereby publish it under the following licenses: Permission is granted to copy, distribute and/or modify this document under the terms of the GNU Free Documentation License, Version 1.2 or any later version published by the Free Software Foundation; with no Invariant Sections, no Front-Cover Texts, and no Back-Cover Texts.
